Fiverr Se Paise Kaise Kamaye 2025: फाइवर पर अपनी मर्जी से करें काम और पैसा कमाए डॉलर में

WhatsApp Group Join Now

आजकल प्रत्येक व्यक्ति ऑनलाइन पैसे कमाना चाहता है। क्योंकि ऑनलाइन पैसे आप घर बैठे आसानी से भी कमा सकते हैं। यही कारण है कि आज के आर्टिकल में हम Fiverr Se Paise Kaise Kamaye के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान करेंगे।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो Fiverr से पैसे कमा रहे हैं। यदि आप भी Fiverr से पैसे कमाना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें यहां आपको Fiverr क्या है?, Fiverr से पैसे कमाने के तरीके, Fiverr पर अकाउंट कैसे बनाएं आदि जानकारियां प्राप्त होंगी।

Fiverr क्या है?

Fiverr एक Freelancing वेबसाइट है, जहां पर आप एक फ्रीलांसर के तौर पर विभिन्न कंपनियों और क्लाइंट्स को अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। Fiverr पर काम करने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर रजिस्टर करना होता है अपना अकाउंट क्रिएट करने के बाद आपको क्लाइंट्स को गिग्स (सेवाएं) ऑफर करनी होती है।

यह एक गिग्स आधारित सिस्टम पर कार्य करता है, जहां फ्रीलांसर अपनी सेवाओं को $5 से शुरू करते हैं, इसका नाम फाइवर है हालांकि सेवाओं के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।

Fiverr कैसे काम करता है?

फाइवर वेबसाइट एक फ्रीलांसिंग मार्केट है जो फ्रीलांसर और क्लाइंट को आपस में जोड़ती है। फाइवर पर आप अपनी स्किल बेस पर सर्विस दे सकते हैं जब कोई क्लाइंट फ्रीलांसर से कोई सर्विस लेता है तो उसका कुछ कमिशन फाइवर अपने पास रखकर फ्रीलांसर को देता है। फाइवर आम तौर पर 5.5% से 20% कमीशन चार्ज करता है।

Pinterest se Paise Kaise Kamaye

Fiverr Se Paise Kaise Kamaye – फाइवर से पैसे कैसे कमाए

फाइबर से पैसे कमाने के कई तरीके हैं लेकिन हम आपको फाइवर से पैसे कमाने के दो मुख्य तरीके बताएंगे इनके माध्यम से आप घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकेंगे।

Affiliate Program से पैसे कमाए

फाइवर पर आप फाइवर एफिलिएट प्रोग्राम के माध्यम से अच्छी कमाई कर सकते हैं। फाइवर एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करके आपको प्रमोट करना होगा। इसके लिए आपके पास एक बड़ी ऑडियंस होनी चाहिए। यदि आप यूट्यूब हैं या ब्लॉगर हैं तो आप फाइवर एफिलिएट प्रोग्राम को प्रमोट करके पैसे कमा सकते हैं।

Service बेचकर पैसे कमाए

फाइवर पर सर्विस बेचकर पैसे कमाना सबसे मुख्य तरीका हैं। यदि आप सर्विसेज बेचकर पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको जो स्किल अच्छे से आती है उससे रिलेटेड क्लाइंट को सर्विस प्रोवाइड करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं फाइवर पर आपको प्रतीएक स्किल से रिलेटेड हजारों क्लाइंट मिल जाएंगे जिनका सर्विस बेचकर आप पैसे कमा सकते हैं।

Fiverr से पैसे कमाने के लिए जरूरी टिप्स

  • Professional Profile बनाएं: Fiverr पर एक Professional Profileबनाएं जिससे क्लाइंट आपके प्रोफाइल देखकर प्रभावित हो सके।
  • Ggs की शुरुआती कीमत कम रखें: अगर आप फाइवर पर नए हैं, तो शुरुआत में जिग क्रिएट करते समय अपने चार्जेज़ को अन्य प्रतिद्वंदियों से थोड़ा काम रखे। इससे आपको पहले क्लाइंट्स मिल सकते हैं और आपके रिव्यू जल्दी इखट्टे हो सकते हैं।
  • High Quality Service प्रदान करें: अपने क्लाइंट्स को High Quality Serviceउपलब्ध कराएं जिससे वह आपकी सेवा से संतुष्ट हो और अच्छे रिव्यू दें।
  • Extra Service का ऑप्शन जोड़ें: अपना अकाउंट में एक्स्ट्रा सर्विस का ऑप्शन भी जोड़ सकते हैं। छोटे-मोटे एक्स्ट्रा सर्विसेज प्रदान करके आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
  • Review और Ratings को दिखाएं: अपने क्लाइंट्स के रिव्यू रेटिंग्स को अपने प्रोफाइल पर जरूर दिखाएं। इससे आपकी प्रोफाइल अधिक विश्वासनीय है और वास्तविक लगती है।
  • Skill को प्रोफाइल में शामिल करें: फाइवर पर अपनी आईडी बनाते समय अपने नाम के आगे अपनी स्किल जोड़े। इससे क्लाइंट को आपकी प्रोफाइल देखते ही पता चल जाएगा की आप क्या काम करते हैं।

Canva Se Paise Kaise Kamaye

Fiverr पर अकाउंट कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आपको Fiverr वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस होम पेज पर Join ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Continue with Google पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी सेलेक्ट करके Continue करें।
  • अब अपना Username और Password दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको प्रोफाइल आइकन पर Become a Seller पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी कुछ पर्सनल डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • अंत में आप Submit बटन पर क्लिक करें।

फाइवर (Fiverr) से पैसे कैसे निकाले

  • फाइवर से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले Fiverr पर लॉगिन करें।
  • इसके बाद Selling ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब Earn पर क्लिक करें।
  • अब Balance ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब Payment पर क्लिक करके डिटेल डालकर Withdraw करें।

भारत में Fiverr के अन्य विकल्प

  • Upwork
  • Freelancer.com
  • Guru.com
  • Peopleperhour
  • Toptal

FAQs

क्या मैं फाइवर पर पूरा समय काम कर सकता हूं?

जी हां, कुछ फ्रीलांसर होने फाइबर पर सफलता के साथ पूर्ण समय का व्यवसाय बना लिया है, उनके उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और अपने ग्राहकों के लिए निरंतर प्रदर्शन।

Fiverr पर काम करने के लिए आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए?

Fiverr पर काम करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

शुरुआत के लिए  Fiverr का उपयोग कैसे करें?

एक गिग (अपनी सेवाओं के लिए एक सूची) बनाएं, एक गिग विवरण लिखें, एक गिग छवि जोड़ें, अपनी पेशकश की गई सेवाओं का चयन करें और अपनी दर निर्धारित करें।

Fiverr पर औसत व्यक्ति कितना कमाता है?

Fiverr पर औसत व्यक्ति प्रतिमाह लगभग$100 से $500 तक कमाता है।

Fiverr में गिग क्या है?

बाजार में आप जो सेवाएं प्रदान करते हैं और बेचते हैं उसको गिग कहा जाता है।

Leave a Comment